Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
देवास जिला कोर्ट के एडीजे के साथ अभद्रता, आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज - Nand Kesari || Top News || Latest News

देवास जिला कोर्ट के एडीजे के साथ अभद्रता, आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज

देवास। जिला कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के साथ अभद्रता के आरोप में कथित नेता पर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने पंकज नाम के आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस मामले में शामिल 2 अन्य लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
सड़क पर एडीजे से अभद्रता के आरोप
देवास ग्रीन कॉलोनी के बाहर के मुख्य मार्ग से रोजाना की तरह जिला कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अपनी कार से कोर्ट के लिए निकल रहे थे. इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उनसे विवाद कर लिया. इस सबंध में थाना प्रभारी अमित सिंह सोलंकी ने बताया, ष्जय श्री कॉलोनी के पास 10 फरवरी 2026 की एक सूचना प्राप्त हुई थी कि जज के साथ गाड़ी निकालने को लेकर विवाद और अभद्रता की गई. इस सूचना पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गई है।
केस की पैरवी नहीं करने का वकीलों ने लिया फैसला
इस मामले को लेकर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने नाहर दरवाजा थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में शामिल भीम घारू और 1 अन्य युवक को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है. दूसरी ओर इस पूरे मामले को लेकर देवास जिला अभिभाषक संघ ने फैसला लिया है कि कोई भी वकील इस केस की पैरवी न करे. इस पत्र को विधिवत रूप से बार कक्ष, लाइब्रेरी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी किया गया है.
आरोपी के पोल्ट्री फार्म के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
देवास तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया,ष् जिला प्रशासन को आरोपी पंकज घारू द्वारा शहर में अतिक्रमण करने की जानकारी मिली थी. जांच करते हुए जयशिव नगर स्थित एक अवैध सम्पत्ति और मक्सी बायपास स्थित शासकीय जमीन पर बनाए गए पोल्ट्री फार्म पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया है.ष् इस अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान देवास तहसीलदार सपना शर्मा सहित पुलिस विभाग, नगर निगम विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *