Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, शनिवार 28 फरवरी, 2026 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, शनिवार 28 फरवरी, 2026

आज का राशिफल, शनिवार 28 फरवरी, 2026
आज का पंचांग: आज 28 फरवरी, 2026 शनिवार, के दिन फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है. भगवान विष्णु के द्वारा इस तिथि का नियंत्रण होता है. नई योजना बनाने और रणनीति विकसित करने, धन दान और उपवास के लिए अच्छा दिन माना जाता है. आज अमलकी एकादशी का पारण है।
यात्रा और पूजा के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मिथुन राशि में 20ः00 से लेकर कर्क राशि के 3ः20 तक फैला हुआ है. इसकी अधिष्ठात्री देवी अदिति और इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं. नया वाहन खरीदने या सर्विसिंग कराने के अलावा यात्रा और पूजा के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. यह एक अस्थायी, तेज और गतिशील प्रकृति का तारा है. इस नक्षत्र में बागवानी करने, जुलूस में जाने, मित्रों से मिलने का कार्य भी किया जा सकता है.
आज का वर्जित समय
आज के दिन 09ः41 से 11ः07 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल, शनिवार 28 फरवरी, 2026
मेष- आज आप बहुत इमोशनल रहेंगे, इसलिए किसी के ज्यादा बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी. मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. स्थायी संपत्ति के मामले में निर्णय लेना उचित नहीं है. मानसिक चिंता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम रहेगा. स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. ऑफिस या व्यवसाय में विरोधियों से सावधान रहें. जीवनसाथी से विवाद करने से बचें।
वृषभ- आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे. परिजनों के साथ घर के विषय में चर्चा करेंगे. मित्रों के साथ यात्रा का आयोजन होगा. आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे. आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी. भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा. प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा. समाज में आपको सम्मान मिलेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. विरोधियों को परास्त कर सकेंगे.
मिथुन- आज आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी. हालांकि इसमें थोड़ा विलंब होगा, लेकिन किसी भी नए काम को लेकर प्रयास जारी रखें. दिन की शुरुआत में आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कत हो सकती है. कार्यस्थल पर भी आपका मन नहीं लगेगा. दोपहर के बाद नौकरी-धंधे में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. प्रेम जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा. बाहर खाने-पीने से बचें. मौसमी बीमारियां होने की आशंका रहेगी.
कर्क- आज आपकी आय कम और व्यय अधिक होगा. आंखों में दर्द रह सकता है. मानसिक चिंता भी रहेगी. वाणी में संयम बनाए रखें. किसी बात को लेकर उलझन मे रह सकते हैं. दोपहर के बाद आपकी समस्या सुलझने लगेगी. आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार दिखेगा. परिवार के साथ यह समय हंसी-खुशी में बीतेगा. मन से नेगेटिविटी को दूर रखें.
सिंह- अधिक भावुकता के कारण आपके मन में चिंता रहेगी. दोस्तों से बातचीत में आज संभलकर रहें. उनसे विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज सावधानी रखें. व्यवहार में संयम और विवेक रखना होगा. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. परिजनों के साथ किसी छोटी बात पर विवाद हो सकता है. आज ज्यादातर समय मौन रहना आपके लिए अच्छा रहेगा. व्यवसाय और नौकरी में नए काम की जगह पुराने पेंडिंग काम को सही समय पर करने की कोशिश करें।
कन्या- आपका दिन अनुकूल रहेगा. परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोस्तों और स्वजनों से उपहार मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश रहेंगे. दोपहर के बाद आपको किसी बात का कन्फ्यूजन रहेगा. जल्दबाजी में कोई काम ना करें. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. मित्रों से लाभ होगा. आज शाम को गाड़ी चलाने या बाहर जाने में विशेष सावधानी बरतें।
तुला- आज कोई विशेष काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल रहेगा. मन में भावनात्मकता बढ़ेगी. मां का आशीर्वाद प्राप्त होगा. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद के दस्तावेजी काम कर सकेंगे. व्यवसाय के लिए अच्छा एवं सफल दिन है. प्रेम जीवन में सफलता मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी.
वृश्चिक- थकान, आलस और चिंता के कारण उत्साह कम रहेगा. ऑफिस में भी अधिकारी का व्यवहार आपको परेशान करेगा. विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी. व्यवसाय में कठिनाई होगी. आज महत्वपूर्ण निर्णय न लें.आर्थिक दृष्टि से समय सामान्य रहेगा. परिजनों संग विवाद हो सकता है. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा. बाहर खाने-पीने से पेट में कोई दिक्कत हो सकती है.
धनु- आज आपका दिन मिश्रित फलदायी है. सुबह के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. दोपहर बाद मन में कई तरह के नेगेटिव विचार आने से काम में मन नहीं लगेगा. कोई पुरानी चिंता फिर उभर आएगी. किसी पर क्रोध आ सकता है. परिजनों के साथ अधिक वाद-विवाद ना करें. आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी. काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें।
मकर- आज अपने प्रिय दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ घूमने-फिरने का मन करेगा. वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा. दोपहर के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा. धन अधिक खर्च होगा. स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. ऑफिस में साथी कर्मचारियों या अधिकारी के साथ विवाद हो सकता है. नेगेटिव विचारों से आप दूर रहें. हो सके तो आज के दिन को धैर्य के साथ गुजारें।
कुंभ- आज कार्यभार अधिक रहेगा. हालांकि आपके कार्य में सफलता के साथ यश भी मिलेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा. आज आप मित्रों के साथ बातचीत में ज्यादा समय गुजारेंगे. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी लापरवाही से आगे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
मीन- कल्पना के लोक में विचरण करना पसंद करेंगे. साहित्य लेखन में आज आप काफी रचनात्मक रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है. प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का साथ पाकर अच्छा महसूस कर सकेंगे. किसी निवेश से आपको लाभ हो सकता है. मानसिक संतुलन बनाए रखें. ज्यादा विवाद में ना पड़ें. आज कार्यस्थल पर भी केवल अपने काम से काम रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş kalebet kalebet giriş