Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, रविवार, 17 मई, 2026 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, रविवार, 17 मई, 2026

आज का राशिफल, रविवार, 17 मई, 2026
आज का पंचांगः आज 17 मई, 2026 रविवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता है. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है।
आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेगा. मेष राशि में 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि में दस डिग्री तक कृतिका नक्षत्र का विस्तार है. इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का शासन चलता है. आज दृढ़ता और स्पष्ट निर्णय लेने का संकेत दे रहा है. सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कार्यों में सफलता मिल सकती है. अग्नि देव के प्रभाव से ऊर्जा तो प्रबल रहेगी, लेकिन क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा।

आज का वर्जित समय
आज के दिन 17ः24 से 19ः06 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल, रविवार, 17 मई, 2026
मेष- आज दिन की शुरुआत से ही आप उत्साह से भरपूर रहेंगे. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु दोपहर के बाद स्वास्थ्य में परिवर्तन हो सकता है. परिजनों के साथ मतभेद के प्रसंग भी बन सकते है. बाहर खाने-पीने में संयम रखें. बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो जाएं, इसके लिए वाणी पर संयम रखें. घर-परिवार और मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा।
वृषभ- आज घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे. घर की सुंदरता बढ़ाने में व्यस्त रहने वाले हैं. मां का विशेष आशीर्वाद मिलेगा. कार्यालय में वरिष्ठों के साथ मधुर संबंध बनेंगे. दोपहर के बाद सामाजिक काम में आप अधिक रुचि लेंगे. मित्रों से लाभ होगा. संतान से कोई अच्छी खबर मिलेगी. नई मित्रता से मन प्रसन्न रहेगा. आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है. प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने की जल्दबाजी ना करें.
मिथुन- आज आपकी वाणी या व्यवहार से आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं. परिजनों तथा सगे- संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा. बीमारी या दुर्घटना का योग है, सावधानी बरतें. मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी. खर्च की मात्रा बढ़ेगी. विशेष रूप से मौज-शौक तथा मनोरंजन में धन खर्च होगा. दिमाग शांत रखें. आज केवल अपने काम से काम रखें.
कर्क- आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है. आपकी आय में वृद्धि होगी. किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा. मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है. व्यापार में नए ग्राहक मिल सकते हैं. संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. चिंता से मुक्ति मिल सकती है. मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है. आज का दिन भोजन सुख के लिए अच्छा है. परिजनों के साथ मनोरंजन पर ध्यान देंगे.
सिंह- आज आपके व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत अच्छा और श्रेष्ठ है. आज हर काम सफलतापूर्वक पूरा होगा. अधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी. नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर होगा. आज लोगों पर इंप्रेशन जमा पाएंगे. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं. पिता से लाभ होगा. सरकारी कामों में लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. गृहस्थजीवन मधुरतापूर्ण रहेगा. जमीन, मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे. आज विद्यार्थी भी निर्धारित पढ़ाई का लक्ष्य पूरा कर सकेंगे।
कन्या- आज आपका दिन अच्छा रहेगा. सगे-संबंधियों के साथ यात्रा का आयोजन हो सकता है. हालांकि किसी भी तरह की यात्रा में आपको जोखिम से बचना चाहिए. मित्रों से लाभ हो सकता है. किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे. विदेश में रहनेवाले परिजनों के समाचार से आनंद होगा. भाई-बंधु से लाभ होने की संभावना है. परिवार में चल रहा पुराना विवाद आज दूर हो सकता है. आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है।
तुला- आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा. कटुवाणी और खराब व्यवहार के कारण विवाद या मतभेद हो सकता है. उग्र स्वभाव और खर्च पर अंकुश रखें. आपके विरोधी अधिक सक्रिय बनेंगे. हालांकि व्यापारियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है. आर्थिक लाभ हो सकता है. भोजन में अनियमितता से परेशानी हो सकती है. अचानक कोई खर्च भी आ सकता है. आप समय पर कार्य करने की स्थिति में रहेंगे।
वृश्चिक- आज आपका दिन आनंद और मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा सकारात्मक रहेगी. दोस्तों का साथ मिलेगा. नए वस्त्र और आभूषण पहनने का अवसर प्राप्त होगा. साथ ही आप स्वादिष्ट भोजन प्रवास और मनोरंजन का आनंद लेंगे. वैवाहिक जीवन में आनंद प्राप्त होगा. भागीदारी से आपको लाभ होगा. लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा. आप समय पर काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे।
धनु- आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है. घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. इससे आपका मन प्रसन्न होगा. नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मातृपक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. विरोधियों पर विजय मिलेगी. अपनी वाणी पर संयम रखें. मित्रों से सुखद भेंट होगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. आपके विचार आज सकारात्मक रहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का है।

मकर- आज कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्य क्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे. अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे. प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे. उनकी मुलाकात रोमांचक रहेगी. शेयर बाजार से लाभ होगा. संतान की चिंता दूर होगी. मित्रों से लाभ होगा. कार्यस्थल पर अपने सभी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे. व्यापारियों के लिए आज दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।
कुंभ- आज आपको मानसिक व्यग्रता और बेचौनी का अनुभव होगा. भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए अच्छा समय है. सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण और वस्त्र खरीदने पर धन खर्च होगा. माता से लाभ होगा. जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा करते समय सावधानी बरतें. विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है. सार्वजनिक रूप से मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें. कार्यस्थल पर अपने काम से काम रखें और ज्यादातर समय मौन रहें.
मीन- आज वैचारिक स्थिरता महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायक बनेगी. आपकी सृजनशक्ति और कलात्मकता विकसित होगी. जीवनसाथी के साथ आत्मीयता बढ़ेगी. नजदीक के पर्यटन स्थल पर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. भाई- बहनों से लाभ होगा. किसी के साथ भावनात्मक संबंध बनेंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. आपके लिए समय अच्छा है, लेकिन धैर्य के साथ काम करते रहें. घर की जरूरत पर पैसा खर्च हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş