प्रीतम लोधी भोपाल तलब मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी कड़ी समझाईश

भोपाल। आईपीएस अधिकारी डा. आयुष जाखड़ के लिये उल्टा सीधा बोलने व बयान देने वाले भाजपा के चर्चित विधायक प्रीतम लोधी को गुरूवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भोपाल तलब किया और उनको कड़ी समझाईश भी दी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इस पर बेहद नाराज दिखे और कहा कि वह भाजपा के संस्कार और आचरण के तहत ही कार्य करें।
मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कड़ी तल्खी व तेवर के बाद भाजपा विधायक प्रीतम लोधी भी गुरूवार को कुछ संयमित नजर आये। उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया कि वह पार्टी के कार्यकर्ता है और पुलिस को अपने बेटे के मामले में पूरा सहयोग किया है। प्रीतम लोधी ने यह भी कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *