Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल,मंगलवार 19 मई, 2026 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल,मंगलवार 19 मई, 2026

आज का राशिफल,मंगलवार 19 मई, 2026
आज का पंचांग: आज 19 मई, 2026 मंगलवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष तृतिया तिथि है. यह तिथि शिव और उनकी पत्नी माता गौरी देवी द्वारा नियंत्रित होती है. गृहप्रवेश, गृह निर्माण, कलात्मक कार्यों के लिए शुभ तिथि मानी जाती है. विवाद और मुकदमेबाजी के लिए अशुभ है. इस तिथि के दिन झगड़ों और मुकदमों से दूर रहना चाहिए।
आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और मृगशीर्ष नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र वृषभ राशि में 23ः20 के बाद से मिथुन राशि में 6ः40 तक रहता है. इसके देवता चंद्रमा है और इसके शासक ग्रह मंगल है. आज जिज्ञासा, खोज और नए विचारों का संकेत दे रहा है. मंगल के प्रभाव से सक्रियता और पहल करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिससे कार्यों में प्रगति के योग बनते हैं. चंद्रमा के प्रभाव से मन चंचल रह सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखना आवश्यक रहेगा.
आज का वर्जित समय
आज के दिन 15ः43 से 17ः25 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल,मंगलवार 19 मई, 2026
मेष- 19 मई, 2026 मंगलवार को आज चंद्रमा की स्थिति मिथुन राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. विचारों में गतिशीलता से आज दुविधा का अनुभव होगा. जिससे किसी एक निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे. आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतियोगिता का रहेगा. आप प्रतियोगिता को जीतने की कोशिश में लगे रहेंगे. इसके बावजूद भी नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और आप नए कार्य आरंभ भी कर सकेंगे. किसी मीटिंग के लिए कोई यात्रा भी होगी. लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का है.
वृषभ- आज मन की दुविधा के कारण ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी. इसके परिणाम स्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खो सकते हैं. शर्मीले व्यवहार के कारण आपको कहीं नुकसान उठाना पड़ सकता है. लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. आपकी बातें दूसरों को प्रभावित करेगी. आपका काम आसानी से पूरा होगा. हालांकि आज किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए उचित नहीं होगा.
मिथुन- आज तन-मन से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा. घर में मित्रों, सगे-संबंधियों के आगमन से खुशी का वातावरण रहेगा. अच्छा भोजन और सुंदर वस्त्र आभूषण मिलने के योग हैं. आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है. मित्रों तथा सगे-संबंधियों से भेंट-उपहार मिलेगा. दांपत्यजीवन में सुख-शांति और निकटता अनुभव होगा. नेगेटिव विचारों को मन पर हावी नहीं होने दें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.
कर्क- आज आपको शारीरिक और मानसिक भय का अनुभव होगा. मन में उलझन के कारण निर्णय लेना बहुत कठिन हो जाएगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होने से उदासी बढ़ेगी. माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है. खर्च बढ़ सकता है. विवाद से दूर रहने की सलाह आपको दी जाती है. आर्थिक नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी.
सिंह- आज व्यापार में लाभ होगा और आय बढ़ेगी. अच्छा भोजन मिलेगा और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने की संभावना बनेगी. मित्र आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकेंगे. संतान की तरक्की देखकर अच्छा लगेगा. बुजुर्गों का साथ मिलेगा. अच्छे प्रसंग आयोजित होंगे. महिलाओं को सुख का अनुभव होगा. नई वस्तु की खरीदारी के लिए समय अच्छा है. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. सकारात्मक विचार रहने से कार्य में भी मन लगेगा.
कन्या- आज आप नए काम की योजना को अमल में ला सकेंगे. व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा. अधिकारी आप पर कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे. उच्च पद मिलने की संभावना है. पिता से कोई लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा. बिजनेस के काम से किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है. दांपत्यजीवन में मेल-जोल रहेगा.
तुला- आज साहित्य में रुचि रखने वाले बौद्धिक लोगों से मिलकर ज्ञान की चर्चा में समय व्यतीत होगा. नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे. किसी लंबे सफर पर या किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है. विदेश में रहने वाले आपके रिश्तेदार या दोस्तों से बातचीत की संभावना है. दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस दौरान आपका मन भी किसी काम में नहीं लगेगा. संतान के मामले में चिंता रहेगी. हालांकि नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए.
वृश्चिक- आज आपको पेट दर्द, दमा, खांसी जैसी तकलीफ हो सकती हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अस्वस्थ रहने से बेचौनी रहेगी. आज समय पर आपके काम पूरा होने में विलंब हो सकता है. गुस्से पर आपको नियंत्रण रखना पड़ेगा. कार्यस्थल या सरकार के कड़े नियम आपको कठिनाई में डाल देंगे. खर्च बढ़ सकता है. पानी वाली जगहों से आज दूरी बनाए रखें. प्रेम जीवन की नकारात्मकता को दूर करने के लिए साथी के विचारों को भी महत्व दें.
धनु- आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. आप किसी भी बात का विश्लेषण अच्छे से कर सकेंगे. प्रवास, मनोरंजन, मित्रों के साथ मुलाकात, स्वादिष्ट भोजन और सुखद चीजों की खरीदारी आपको अधिक आनंदित करेगी. पार्टनरशिप के काम से लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ सम्बंध मजबूत होंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी बात की जल्दबाजी आपको नुकसान करवा सकती है.
मकर- आज व्यापार में वृद्धि होगी. आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायक होगा. आर्थिक कामकाज अच्छी तरह से पूरा कर सकेंगे. परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी. आपके साथ काम करने वाले तथा अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग आपको प्राप्त होगा. ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आप कानूनी मामलों में थोड़ा सावधान रहें.
कुंभ- आज आपको अपने स्वास्थ्य तथा संतान की चिंता परेशान करेगी. तेजी से विचार बदलने से आपकी मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. किसी भी काम की नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है. कार्यस्थल पर आपका मन काम में नहीं लगेगा. काम आज आपको बोझ लगेगा और आप ज्यादातर समय आराम करना पसंद करेंगे. यात्रा आज स्थगित ही रखें. विचारों में नकारात्मकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
मीन- आज आपके तन-मन में बेचौनी अनुभव होगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है. मां की तबीयत खराब होने की आशंका बनी रहेगी. किसी काम के पूरा ना होने से आपका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा. आपको नींद नहीं आने से अस्वस्थता का अनुभव होगा. पानी वाली जगहों से आज दूर ही रहें. मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामलों में चिंता बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet esbet radissonbet