Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष को दो कौड़ी का है, आजादी के बाद से आज तक इतना रद्दी अध्यक्ष नहीं देखा - Nand Kesari || Top News || Latest News

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष को दो कौड़ी का है, आजादी के बाद से आज तक इतना रद्दी अध्यक्ष नहीं देखा

इंदौर/शाजापुर। मध्य प्रदेश की सियासत में राजनीतिक बयानों का स्तर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है. सूबे के सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जोरदार हमला बोला है. शुजालपुर की एक जनसभा में मोहन यादव ने जीतू पटवारी के लिए श्टपोरी लालश्, श्ढपोरशंखश् और श्दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्षश् जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कांग्रेस देश से साफ हो चुकी है. जीतू पटवारी अपनी सीट तथा इंदौर से लोकसभा उम्मीदवार तक नहीं बचा पाए.
कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष दो कौड़ी का
शुजालपुर की एक जनसभा के दौरान ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जो खुद चुनाव हार जाए उसे कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है. जिसके शहर में सांसद प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले ले उसे कांग्रेस ने प्रदेश की कमान सौंप दी है. कहा, कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष को दो कौड़ी का है, आजादी के बाद से आज तक इतना रद्दी अध्यक्ष नहीं देखा.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा में पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. जिसके बाद मां शारदा संदीपनी विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की प्रदेश सरकार की विभिन्न योजना का बखान किया, तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 388 करोड़ के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किए.
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिन के दौरे पर इंदौर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत इंदौर के बीजेपी के ग्रामीण प्रशिक्षण वर्ग से की. उसके बाद शहरी बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस प्रदेश को टपोरी कह डाला. वहीं अटल बिहारी सरकार में बीजेपी को सहयोग करने वाले सहयोगी दलों की तुलना बिच्छू से की.
सीएम ने भाजपा की स्थापना और उसके संघर्षपूर्ण सफर का उल्लेख किया
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने भाजपा की स्थापना और उसके संघर्षपूर्ण सफर का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस मुकाम पर पहुंची है, उसमें अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और मेहनत का योगदान है. प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को तैयार करने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि यहां चाहे मुख्यमंत्री हो, सांसद हो या पार्टी का कोई भी वरिष्ठ नेता, सभी कार्यकर्ता की भूमिका में ही शामिल होते हैं.
भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, प्रशिक्षण वर्ग में बोले मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने इस दौरान एक बिच्छू की कहानी सुनाते हुए कहा कि जिस प्रकार बिच्छू अपने बच्चों को जन्म देने के बाद पीठ पर लेकर घूमती है, और बाद में वही बच्चे उसी को खा जाते हैं. उसी तरह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय भाजपा ने 24 सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन बाद में उन्हीं सहयोगियों ने सरकार गिरा दी. उसी तरह की हरकत एक समय बीजेपी के साथ जया और ममता बनर्जी जैसे सहयोगी संगठनों ने की. लेकिन बीजेपी उन सबको पीछे छोड़ते हुए आज आगे आ गई है. और आज फिर मजबूती के साथ खड़ी है. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि इंदौर के कार्यकर्ता ने उन्हें 40 हजार से अधिक वोटो से हराया और वह टपोरी हमें सबक सिखाना की बात कहता है.
मुख्यमंत्री ने इंदौर में एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में शिरकत की
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में शिरकत की. वह सबसे पहले बीजेपी के ग्रामीण कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे. इसके बाद उन्होंने शहरी क्षेत्रों के बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के इस तरह के प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं को तरासा जाता है. बता दें मुख्यमंत्री इंदौर में माता अहिल्या बाई की जयंती के अवसर पर इंदौर नगर निगम के साथ वंदे मातरम कार्यक्रम में भी शामिल हुए. वहीं पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने शिरकत की. इस दौरान ड्रोन , ट्राफिक पुलिस के ऐप की लॉचिंग कार्यक्रम में भी पहुंचे.
इंदौर में पहली ड्रोन यूनिट की हुई शुरुआत
वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के डीआरपी लाइन में पहले पुलिस ड्रोन यूनिट की शुरुआत की. इंदौर शहर की सुरक्षा पर अब ड्रोन यूनिट द्वारा 28 ड्रोन के माध्यम से निगरानी की. इसाथ ही इंदौर के डीआरपी लाइन में मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक साथी ऐप का भी शुभारंभ किया.
कमलनाथ की मोहन यादव को नसीहत, बोले- पद के घमंड में भाषा की मर्यादा मत भूलो
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दो कौड़ी का अध्यक्ष बताते हुए टपोरी तक बोल डाला. इससे नाराज पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मोहन यादव को नसीहत देते हुए कहा है कि अगर सच में विकास देखना है तो कभी अच्छे मन से छिंदवाड़ा आओ तब तुम्हें विकास की असली परिभाषा समझ में आएगी. कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर मोहन यादव को नसीहत देते हुए लिखा है कि मोहन यादव जी, पद के अभिमान में भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए. आपने कांग्रेस पार्टी और पार्टी नेतृत्व के बारे में अत्यंत अशोभनीय बातें कहीं हैं. आपने जो आरोप लगाए हैं वे भी दुर्भावनापूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *