Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भोपाल में एटीएस की कार्रवाई पर मोहन यादव का बयान, भविष्य के बड़े आतंकी षड्यंत्र का हुआ पर्दाफाश - Nand Kesari || Top News || Latest News

भोपाल में एटीएस की कार्रवाई पर मोहन यादव का बयान, भविष्य के बड़े आतंकी षड्यंत्र का हुआ पर्दाफाश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की हालिया कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, श्श्सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो भविष्य में बड़ा आतंकी बनकर देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता था.श्श् मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी के माध्यम से एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ है और जांच एजेंसियां मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
संदिग्ध आतंकी का पाकिस्तान कनेक्शन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक भी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, उनकी सरकार के ढाई वर्षों के कार्यकाल में मध्य प्रदेश पुलिस ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं भोपाल मे संदिग्ध आतंकी के पकडे जाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कहा कि, श्श्आरोपी के पास से जिहादी मानसिकता से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य बरामद हुआ है. प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तान से संपर्क में होने की बात भी सामने आई है।
राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को नहीं करेंगे बर्दाश्त
उन्होंने कहा कि, श्श्यह केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और दक्षता का प्रमाण है. जिस प्रकार बिल में छिपे सांपों और सपोलों को बाहर निकालना जरूरी होता है, उसी तरह यदि ऐसे और लोग किसी नेटवर्क का हिस्सा हैं तो मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें भी खोज निकालने और कानून के शिकंजे में लाने में पूरी तरह सक्षम है.श्श् उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, श्श्प्रदेश में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस को दी नसीहत
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के चुनावी मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर उठाए गए सवालों पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक हार का ठीकरा चुनाव आयोग, प्रशासनिक अधिकारियों और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने का काम कर रहे हैं.
कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए.श्श् उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि, श्श्कांग्रेस अपने भीतर झांके और यह समझने का प्रयास करे कि उनसे राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर कहां गलतियां हुई हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस इन घटनाओं से सबक लेकर आगे बढ़ेगी।
पीएचक्यू में कानून व्यवस्था की समीक्षा
पीएचक्यू में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डॉ. मोहन यादव ने नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि, प्रदेश में नक्सली गतिविधियों के कारण विकास कार्य प्रभावित होते थे और कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती थी. लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों के प्रभावी प्रयासों से इस चुनौती पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है. मुख्यमंत्री ने धार जिले के प्रशासन और पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि, भोजशाला प्रकरण जैसे संवेदनशील मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती थी, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को सफलतापूर्वक संभाला।
साइबर अपराध नई चुनौती
डॉ. यादव ने कहा कि,बदलते समय के साथ साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और तकनीक आधारित अपराधों जैसी नई चुनौतियां सामने आई हैं. इनसे निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि, श्श्राज्य सरकार हर प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराकर पुलिस को और अधिक सक्षम बनाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस भर्ती पर भी सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने बताया कि, प्रदेश में पुलिस बल को मजबूत करने के लिए लगातार भर्तियां की जा रही हैं. सरकार का प्रयास है कि हर वर्ष नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो, ताकि पुलिस बल में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध रहे और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि, मध्य प्रदेश पुलिस भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रदेश में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet