Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मुंबई में मोहर्रम को मातम में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद! - Nand Kesari || Top News || Latest News

मुंबई में मोहर्रम को मातम में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

साजिश नाकाम, 30 हजार का था टारगेट, बंटने वाला था जहर
मुंबई । मुंबई को एक बार फिर दहलाने और मुहर्रम के जुलूस को श्मातम के समंदरश् में बदलने की एक बेहद खौफनाक और सोची-समझी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जांच एजेंसियों ने वक्त रहते एक ऐसे श्साइलेंट किलरश् को दबोच लिया है, जो बम या बंदूक से नहीं, बल्कि दवा के बहाने हजारों बेगुनाहों के जिस्म में धीमा जहर उतारने की तैयारी में था।
30 हजार का था टारगेट
गिरफ्तार किए गए आरोपी फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी के पास से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने 14 हजार 900 संदिग्ध कैप्सूल बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी का टारगेट यहीं नहीं रुकने वाला था, उसने कुल 30 हजार गोलियों का ऑर्डर दे रखा था। साजिश का तरीका इतना शातिर था कि कोई सोच भी नहीं सकता था। मुहर्रम के जुलूस में चलने वाले लोगों को जब थकावट या बदन दर्द होता तो यह आरोपी उन्हें श्दर्द निवारक दवाश् कहकर ये कैप्सूल मुफ्त या बेहद कम दाम में बांटने वाला था।
इस तरह तैयार हो रहे थे मौत के कैप्सूल!
जांच में जो सबसे डरावना खुलासा हुआ है, वो यह है कि इस दवा में केमिकल मिला हुआ था। लैब टेस्ट और शुरुआती जांच के मुताबिक, इन कैप्सूलों के अंदर श्जिंक फॉस्फाइडश् जैसा बेहद जानलेवा और जहरीला रसायन मिलाया गया था। आरोपी केवल इन गोलियों तक सीमित नहीं था, बल्कि वह 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड की एक बड़ी खेप मंगाने की फिराक में था, जिससे लाखों लोगों को निशाना बनाया जा सके।
खौफनाक साजिश का श्इरानी कनेक्शनश्?
मामला सिर्फ स्थानीय अपराध का नहीं लग रहा है, बल्कि इसके तार सरहद पार से जुड़ते दिख रहे हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, आरोपी फैयाज हुसैन हाल ही में ईरान की यात्रा करके लौटा है। इस खुलासे के बाद देश की केंद्रीय जांच एजेंसियां भी एक्टिव हो गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है क्या फैयाज को ईरान में बैठे किसी हैंडलर से इस श्बायोलॉजिकलश् हमले के निर्देश मिले थे? क्या इस खौफनाक साजिश के पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क या स्लीपर सेल काम कर रहा है? इतनी भारी मात्रा में प्रतिबंधित और जानलेवा केमिकल की सप्लाई उसे कहां से होने वाली थी?
एजेंसियां हाई अलर्ट पर, कड़ाई से पूछताछ जारी
फिलहाल मुंबई पुलिस और देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियां आरोपी फैयाज को रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही हैं। इस बात का बारीकी से पता लगाया जा रहा है कि क्या उसके कुछ साथी मुंबई या देश के अन्य हिस्सों में सक्रिय हैं, जो किसी बड़े धार्मिक या सार्वजनिक आयोजन को निशाना बनाने की फिराक में हैं। इस खुलासे के बाद से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio