राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार संसद में पेश करेगी
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा ने आधिकारिक रूप से राज्य का नाम बदलकर श्केरलमश् करने को मंजूरी दे दी है. विधानसभा ने नाम बदलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 के ड्राफ्ट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया. स्पीकर तिरुवंचूर राधाकृष्णन ने विधानसभा में कहा कि यह केरल विधानसभा के इतिहास में दर्ज हो गया है.
केरल विधानसभा से मंजूर हुए बिल के ड्राफ्ट को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार संसद में पेश करेगी. क्योंकि इसके लिए संविधान में बदलाव की जरूरत है, इसलिए संसद के दोनों सदनों से बिल पास होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 जून को विधानसभा को ड्राफ्ट बिल भेजा था, और कहा था कि इस पर चर्चा की जाए और 14 जुलाई तक अपनी राय दी जाए. केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद, संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत विधानसभा की राय मांगी गई थी. राष्ट्रपति ने निर्देश दिया था कि ड्राफ्ट बिल के सभी दस क्लॉज को विधानसभा मंजूर करे और विस्तृत रिपोर्ट के साथ वापस भेजे.
24 जून, 2024 को केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया था जिसमें केंद्र सरकार से राज्य का नाम बदलकर श्केरलमश् करने का अनुरोध किया गया था. राज्य का नाम बदलने को लागू करने के लिए, भारतीय संविधान की पहली अनुसूची में बदलाव करना होगा.
केरल राज्य बनने के बाद यह पहली बार है जब इसका नाम बदला जा रहा है.
राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आधिकारिक संदर्भ अंग्रेजी में ष्गवर्नमेंट ऑफ केरलमष् और मलयालम में ष्केरलम सरकारष् हो जाएंगे. अलग-अलग ऑफिस के साइनबोर्ड, ऑफिशियल सील, लेटरहेड, वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन सभी को अपडेट करना होगा. विधानसभा, अलग-अलग सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम और यूनिवर्सिटी के नाम भी बदलेंगे. इस प्रक्रिया के लिए सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च होंगे।
केरल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर केरलम के लिए ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दी
