सिंह ने घर के बाहर लिखा चंदा चोर निषेध,मंदिरों में चंदा चोरों से सावधान रहने के बैनर लगाने की अपील की
भोपाल। अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान आया है. उन्होंने एक तरफ जहां महाकाल मंदिर में चंदा चोरी की आशंका जताई है वहीं अपने घर के बाहर एक बैनर लगवाया है जिस पर लिखा है घर में चंदा चोरों का मेरे निवास पर निषेध है. उन्होंने बाकी मंदिरों से भी अपील की है कि हर मंदिर में चंदा चोरों से सावधान रहने के बैनर लगवाएं. उन्होंने कहा कि मैंने भी चंदा दिया था मैं भी अयोध्या जाकर मुकदमा करूंगा.
अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के विरोध में शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने सद्बुध्दि यज्ञ के साथ विरोध प्रदर्शन किया था. जिसमें दिग्विजिय सिंह भी शामिल हुए थे।
दिग्विजय सिंह चंदा वापस लेने खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा, उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा
