बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के आखिरी दिन बड़ा राजनीतिक ड्रामा दिखाई दिया
पटना। बांकीपुर उपचुनाव 2026 के लिए बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन विधायक थे।
बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा ने किया नामांकनः बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को भव्य रोड शो के बाद पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे.
बांकीपुर उपचुनाव, प्रशांत किशोर ने भरा नामांकनः प्रशांत किशोर ने नामांकन से पहले स्काउट एवं गाइड मैदान से समाहरणालय तक पदयात्रा निकाली. पदयात्रा स्काउट एवं गाइड मैदान से शुरू होकर कोतवाली थाना, डाकबंगला चौराहा, एसपी वर्मा रोड, जेपी गोलंबर और गांधी मैदान होते हुए समाहरणालय पहुंची. इस दौरान समर्थकों ने श्लड़ेंगे बांकीपुर, जीतेंगे बांकीपुरश् सहित विभिन्न नारे लगाए. मार्ग में जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत भी किया. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी.
बिहार में बदलती हुई तस्वीर का नामांकन-ः नामांकन दाखिल करने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत नामांकन नहीं, बल्कि बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है. उन्होंने कहा, यह मेरा नामांकन नहीं है, बिहार में बदलती हुई तस्वीर का नामांकन है. यह बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है और बिहार में अपराधी लोगों को कुर्सी छोड़ने का आह्वान है. यह बदलाव की शुरुआत है।
बांकीपुर किसी पार्टी या नेता का गढ़ नहीं, बल्कि यहां की जनता का गढ़ है. जनता ही तय करेगी कि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कौन करेगा. यह उपचुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन का अवसर है.
– प्रशांत किशोर, उम्मीदवार, बांकीपुर सीट
बीजेपी के अहंकार पर अंकुश लगाने का चुनावश्: प्रशांत किशोर ने कहा कि यह चुनाव बिहार में बीजेपी के श्अहंकार पर अंकुश लगाने का चुनाव है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह चुने हुए जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने की लड़ाई भी है. उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब विकास, शिक्षा, रोजगार और बेहतर शासन के मुद्दों पर राजनीति चाहती है.
जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार: वहीं दूसरी तरफ बांकीपुर सीट से जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी की गिरफ्तारी ने चुनावी माहौल में नया मोड़ ला दिया. तेज प्रताप यादव की पार्टी जेजेडी के चुनाव चिह्न पर बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं वीना मानवी नामांकन दाखिल करने समाहरणालय पहुंची थीं. इसी दौरान नामांकन के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई।
मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश- वीणा मानवीः गिरफ्तारी के दौरान वीणा मानवी ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा पहुंचाई जा रही है. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के आदेश के आधार पर की गई है.
वीणा मानवी की गिरफ्तारी क्यों?ः पटना टाउन डीएसपी 2 कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि वीना मानवी के खिलाफ वर्ष 2009 का धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है. इस मामले में माननीय न्यायालय द्वारा लगभग दो महीने पहले उनके खिलाफ परमानेंट गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रविवार को उनकी गिरफ्तारी की गई.
लंबे समय से लंबित इस मामले में वारंट का निष्पादन किया गया है. गिरफ्तारी के बाद वीना मानवी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।
– कामाख्या नारायण सिंह, टाउन डीएसपी 2, पटना
बांकीपुर उपचुनाव में कांटे की टक्करः बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं और चुनाव प्रचार भी गति पकड़ चुका है. ऐसे में इस सीट पर होने वाला मुकाबला राज्य की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
