Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
दिव्यांगों के लिये सीएम निःशक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना को किया अॉनलाइनः मंत्री नारयण सिंह कुशवाह - Nand Kesari || Top News || Latest News

दिव्यांगों के लिये सीएम निःशक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना को किया अॉनलाइनः मंत्री नारयण सिंह कुशवाह

ग्वालियर । सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन की शिक्षा में बाधाओं को कम करने और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निरूशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना का संचालन किया जा रहा है। विभाग द्वारा दिव्यांगजन को सुविधा की दृष्टि आवेदन प्रक्रिया को स्पर्श पोर्टल के माध्यम से अॉनलाइन कर दिया गया है। दिव्यांगजन 31 अक्टूबर तक पोर्टल के माध्यम से अॉनलाइन आवेदन कर सकते है।
आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर. भौसले ने बताया कि दिव्यांगजन को शिक्षा और तकनीकी की सहायता से सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री निरूशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना की क्रियान्वयन प्रक्रिया को अॉनलाइन किया गया है। इसके तहत एनआईसी म.प्र. के सहयोग से स्पर्श पोर्टल पर नई प्रणाली विकसित की गई है। छात्र 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं और 15 नवंबर तक इन आवेदनों की समीक्षा की जाएगी। पात्र छात्रों को 3 दिसंबर विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में लैपटॉप या मोटराइज्ड साइकिल वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *