Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा विभग अलर्ट,प्रशासन की टीमों ने शहर में दुकानों से लिए नमूने - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा विभग अलर्ट,प्रशासन की टीमों ने शहर में दुकानों से लिए नमूने

ग्वालियर । दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की विभिन्न टीमों ने शहर में अलग-अलग जगहों पर मिठाई व खान-पान की दुकानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन नमूनों की जांच राज्य खाद्य प्रयोगशाला में कराई जायेगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश धाकउ ने फर्म जोधपुर मिष्ठान भण्डार थाटीपुर से बेसन लड्डू और मलाई बर्फी के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश शिरोमणि ने फर्म मॉ दुर्गा मिष्ठान भण्डार (छप्पन भोग) थाटीपुर से बेसन लड्डू, मावा बर्फी, बालूशाही और चॉकलेट बर्फी के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण सरगैयां ने फर्म महावीर स्वीट्स एवं नमकीन थाटीपुर से मावा बर्फी, बेसन के लड्डू, फूड कलर और बैकिंग पाउडर के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश शर्मा ने फर्म बृजराम स्वीट्स कुम्हरपुरा से बेसन लड्डू और आटा ड्राई फू्रट लड्डू के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लिये सभी नमूनों को जाँच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *