Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
दिल्ली में जीत के जश्न पर ग्वालियर भाजपा ने आतिशबाजी चलाकर ,बांटी मिठाई - Nand Kesari || Top News || Latest News

दिल्ली में जीत के जश्न पर ग्वालियर भाजपा ने आतिशबाजी चलाकर ,बांटी मिठाई

ग्वालियर। दिल्ली विधानसभा 2024 के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में ढोल ताशे बजाकर, आतिशबाजी चलाकर एवं नाच गाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली में 27 वर्षों से जो आपदा छाई थी उससे दिल्ली की जनता को मुक्ति मिल गई है। उन्होंने कहा कि झूठ का माहौल बनाने वाले और ईमानदारी का ढोल पीटने वाले अरविंद केजरीवाल और उनके दर्जनों मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, जिला महामंत्री श्री विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, आशीष प्रताप सिंह राठौड, विजेंद्र सिंह जादौन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, डॉ. कुलदीप चतुर्वेदी, रमेश सेन, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, पारस जैन, प्रमोद खंडेलवाल, सिद्धार्थ शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, निखिल विजयवर्गीय, प्रतीक तिवारी, संतोष गोडयाले, गिर्राज व्यास, मंडल अध्यक्ष सतपाल जादौन, रमाकांत महते, रवि खंडेलवाल, कौशलेंद्र राजावत प्रमोद परमार, अरुण वाजपेई, प्रवीण भारद्वाज, शिवसिंह यादव, अमर कुटे, मनोज मुटाटकर, भारत शाक्य, सतीश वोहरे, अशोक साहू, महेंद्र सोलंकी, पार्षद एवं लेखा समिति सदस्य अनिल सांखला, मंडल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, भगवान सिंह कुशवाह, गौरव बाजपेई, अमित गुप्ता, विपिन पाल, घनश्याम शर्मा, ऋतुराज शर्मा, नरेंद्र चौहान, किशोर राठौड़, जितेंद्र घुरैया, अनूप उदैनिया, तोसीम खान, हरीश मेवाफरोश, सुनील भदौरिया, अंकित राजपूत, राजेन्द्र श्रीवास्तव, विपुल जैन, विपिन बिहारी गोयल, प्रदीप गुप्ता, निशिकांत मोघे, शिवेंद्र राठौड, सतीश साहू, राजेन्द्र गुर्जर, विवेक शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, हेमंत चोपड़ा अमित गुप्ता, डालचंद वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा की जीत देश में लोकप्रियता का प्रमाण हैः राजौरिया
दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत पूरे देश में पार्टी की लोकप्रियता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को दिल्ली में ऐतिहासिक जीत मिली है। दिल्ली के चुनाव परिणाम विकास के दुश्मनों के लिए एक सबक है। आने वाले पांच सालों में दिल्ली को वो विकास मिलेगा, जिसका वहां की जनता लंबे समय से इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सब लोग केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और उनकी तुष्टिकरण की नीतियों से त्रस्त थे। उसी का जवाब दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet