Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
परिवार ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारे छापे,मार्केट में मचा हड़कंप - Nand Kesari || Top News || Latest News

परिवार ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारे छापे,मार्केट में मचा हड़कंप

ग्वालियर। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को परिवार हॉस्पिटल और परिवार ग्रुप के अन्य ठिकानों पर रेड की है। सुबह आयकर की आधा दर्जन से ज्यादा टीमों ने परिवार हॉस्पिटल के दो ठिकानों के साथ ही संचालकों के घर और ऑफिस पर एक साथ कार्रवाई की। मांढरे की माता मंदिर के पास स्थित परिवार सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और हॉस्पिटल रोड स्थित परिवार हॉस्पिटल में भी कार्रवाई की गई। टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद आयकर विभाग की टीमों दस्तावेज खंगाले।
बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने परिवार हॉस्पिटल और परिवार ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ रेड डाली। परिवार हॉस्पिटल पर आयकर की छापेमारी की खबर जैसे ही फैली, तो मार्केट में हड़कंप मच गया। इससे घबराकर अन्य हॉस्पिटल के संचालक भी अपने-अपने ऑफिस से गायब हो गए। आयकर विभाग के अफसरों ने बुधवार सुबह परिवार हॉस्पिटल में पहुंचकर सीधे संचालक और अकाउंट ऑफिसर के दफ्तर पर कब्जा कर दस्तावेज खंगालने शुरू किए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी आयकर चोरी सामने आई है, लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसरों की गहन जांच से मामला बड़ा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आयकर विभाग के अफसरों ने छापे की कार्रवाई से पहले ही फोर्स को अलर्ट कर दिया था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर अंदर दस्तावेज खंगाले, जबकि बाहर पुलिस जवानों ने पहरा दिया। अस्पताल में मरीजों के अटेंडेंट को भी कड़ी पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया गया। फिलहाल कार्रवाई को लेकर अभी आयकर विभाग की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *