Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट एवं नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व पीएम मोदी की सांसद-विधायकों से वन टू वन - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट एवं नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व पीएम मोदी की सांसद-विधायकों से वन टू वन

भोपालं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं. सबसे पहले 23 फरवरी को पीएम मोदी छतरपुर के बागेश्वरधाम में एक कैंसर हास्पिटल की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद दूसरे दिन यानी 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हिस्सा लेंगे. लेकिन इससे पहले प्रधानमंत्री राजधानी के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक-सासंदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे.
मिंट हॉल का जायजा लेते वीडी शर्मा
दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का जल्द ही चुनाव होना है, ऐसे में प्रधानमंत्री यहां सरकार और संगठन में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन की नब्ज को भी टटोलेंगे. जिससे इन्हें और मजबूत किया जा सके.
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने किया मिंटो हॉल का निरीक्षण
मिंटो हॉल में जिस जगह प्रधानमंत्री भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे, उस जगह बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने निरीक्षण किया. शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, श्श् 23 और 24 तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्यप्रदेश के दौरे पर पधार रहे हैं. वे 23 तारीख को बुंदेलखंड की धरती पर बागेश्वर धाम के कैंसर हास्पिटल की आधारशिला रखेंगे. वे धर्म अध्यात्म के केंद्र में एक बड़े कैंसर हास्पिटल की आधारशिला रखेंगे. इसी तारीख में वे रात को भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।
जीआईएस में नई औद्योगिक नीतियों को करेंगे लांच
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ कर मध्यप्रदेश की सभी नवीनतम औद्योगिक नीतियों की लॉन्चिंग भी करेंगे. जीआईएस परिसर में स्थापित किए जाने वाले एमपी एक्सपीरियंस जोन का भी वे अवलोकन करेंगे. इस जोन में इमर्सिव डिजिटल वॉक-थ्रू के रूप में मध्यप्रदेश की विरासत, अब तक की प्रगति और भावी आकांक्षाओं का समन्वित संयोजन और प्रदर्शन किया जाएगा.
जीआईएस में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
बैठक में बताया गया कि जीआईएस में 60 से अधिक देश के प्रतिभागी शामिल होंगे. इसमें जिम्बाब्बे के उप मंत्री सहित 10 देशों के राजदूत, 8 देशों के उच्चायुक्त, 7 देशों के काउंसलेट जनरल सहित कुल 133 विदेशी प्रतिभागी शामिल होंगे. जीआईएस में देश के प्रमुख उद्योगपतियों सहित भारत की अग्रणी कंपनियों के 300 से अधिक अध्यक्ष, एमडी और सीईओ भी प्रतिभागी के रूप में शामिल होंगे. जीआईएस में 6 विभागीय सम्मेलन, 6 कंट्री सेशन और 10 सेक्टोरल सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. बताया गया कि जीआईएस में अब तक विभिन्न श्रेणियों में 31 हजार 659 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है. इनमें से 18 हजार 736 से अधिक प्रतिभागियों ने भोपाल आने की सहमति भी दी है।
धीरेंद्र शास्त्री पर विवादित बयान देने पर कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस नेता मुकेश नायक द्वारा बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री को अपशब्द कहने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ऐसे शब्दों का उपयोग सिर्फ कांग्रेसी ही कर सकते हैं. एक ऐसे युवा जिसने पूरे भारत के अंदर जो स्थान बनाया है. धर्म और संस्कृति के आधार पर अपने कर्तव्यों को पूरा करते हुए एक गरीब परिवार का संत आज दुनिया के अंदर धर्म और अध्यात्म की आभा बिखेर रहा है. कांग्रेसियों को लगता है कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे संतों के बारे में गलत बोलेंगे तो हाईलाइट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *