Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा को मुस्लिम समुदाय का मिला सपोर्ट, दिल्ली से वृंदावन धाम तक साथ चलेंगे - Nand Kesari || Top News || Latest News

बाबा बागेश्वर की पदयात्रा को मुस्लिम समुदाय का मिला सपोर्ट, दिल्ली से वृंदावन धाम तक साथ चलेंगे

छतरपुर।देश के प्रसिद्ध कथा वाचक बाबा बागेश्वर ने अपनी आगामी दिल्ली से वृंदावन धाम तक पदयात्रा को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की. बैठक में मुस्लिम समाज के नेताओं ने बाबा बागेश्वर से मुलाकात कर पदयात्रा में साथ चलने का वचन दिया है. इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने घोषणा की है कि सैकड़ों मुस्लिम महिला और पुरुष इस पदयात्रा में शामिल होंगे.
मुस्लिम समाज के प्रमुख के साथ बाबा बागेश्वर की बैठक
बुंदेलखंड के जाने माने कथा वाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों अपनी आगामी दिल्ली से वृंदावन धाम तक पदयात्रा को लेकर तैयारी में जुटे हैं. इस दौरान लोगों को यात्रा में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं. इसी कड़ी में बाबा बागेश्वर ने मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों संग अहम बैठक की. इसमें फैज खान, नाजिया खान, इमरोज आलम, एहसान खान, नाजिया इलाही खान और सालिया खान सहित अनेकों मुस्लिम प्रतिनिधि मौजूद रहे, बैठक में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने घोषणा की कि सैकड़ों मुस्लिम महिला और पुरुष बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में शामिल होंगे।
17 से 20 करोड़ मुस्लिम बाबा बागेश्वर के साथ
फैज खान ने कहा कि ष्भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन यहां किसी को अपने धर्म का पालन करने से कभी रोका नहीं गया. अकबर को मस्जिद जाने से, एंथनी को चर्च जाने से या अमर को मंदिर जाने से किसी ने नहीं रोका. तीनों के पिता किशन लाल हैं, यह सत्य है. यही इस राष्ट्र की आत्मा है, इस देश में 17 से 20 करोड़ मुस्लिम रहते हैं, वे सब बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के साथ हैं. इस्लाम का शाब्दिक अर्थ शांति, अमन और चौन है. अगर बाबा एकता, शांति और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, तो हम सब उनका साथ देंगे.‘‘ इस दौरान पूरे प्रतिनिधि मंडल का बाबा बागेश्वर ने पाटिका डाल कर स्वागत और सम्मान किया.
फैज खान ने आगे कहा कि ष्बाबा बागेश्वर महाराज के चरणों में प्रणाम करते हुए उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की, बैठक में शामिल मुस्लिम नेताओं ने एक स्वर में कहा कि वे सब सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के समर्थन में हैं और बाबा बागेश्वर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
मुस्लिम महिला नेता ने कहा
मुस्लिम महिला नाजिया खान ने कहा कि ष्बागेश्वर बाबा का एक वाक्य ‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे‘ आज हर मुस्लिम समाज के लिए मार्गदर्शक है. अगर हम इस देश में उन्नति और सुरक्षा चाहते हैं, तो नियमों और कानून के दायरे में रहकर ही आगे बढ़ना होगा.ष् वहीं बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ष्हम प्राचीन परंपरा और धर्म के प्रचार के लिए पदयात्रा कर रहे हैं, आज जो भी देश लड़ रहे वह प्रोटेक्ट वाय है, हम चाहते हैं देश के लिए लड़े और विदेशी ताकतों से लड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *