ग्वालियर। सम्यक समाज संघ इंटरनेशनल (एस-3) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घर के बाहर खड़ी कार के अज्ञात आरोपियों ने पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। कार के शीशे टूटने के बाद वह पुलिस थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी और बताया कि उन पर हमला किया गया है। पूरी बात सुनने के बाद पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सम्यक समाज संघ इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन बौद्ध शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन रात ज्यादा थी, इसलिए वह रुके नहीं और करीब 1 बजे घर पहुंचकर कार बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। करीब 20 मिनट बाद घर के बाहर से तोड़-फोड़ की आवाजें आने लगी तो लाखन बौद्ध बाहर निकले तो देखा कि कुछ लोगों ने उनकी कार नम्बर एमपी07सीजे-0116 के पीछे के शीशे फोड़ दिए हैं। पत्थरों से कार को बुरी तरह से डैमेज किया गया है। ठाटीपुर थाने में चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला कायम कर लिया गया है। पुलिस इसे कोई पुराना विवाद मानकर तफ्तीश कर रही है।
एमपी: ग्वालियर में सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार के शीशे तोड़े
