केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट से दी 2 लाख करोड़ की सौगात

करीब 2 लाख रोजगार के बनेंगे अवसर
अमित शाहन ने 2 लाख करोड़ के निवेशों का किया भूमिपूजन
ग्वालियर। अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने करीब 2 लाख करोड़ के प्रस्तावित औद्योगिक निवेशों का भूमिजन और शिलान्यास किया. उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम परिसर में बनाई गई विशेष अटल जीवन आधारित गैलरी का अवलोकन किया. इसके बाद एक-एक कर वर्चुअली औद्योगिक इकाइयों के निवेश के भूमिपूजन और लोकार्पण का दौर शुरू हुआ. इस बीच मध्य प्रदेश में साइबर फ्रॉड के लिए ई-एफआईआर की शुरुआत और ग्वालियर मेले का उद्घाटन भी गृहमंत्री ने की.
1 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश
करीब 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश परियोजनाओं को हरी झंडी दिखायी गई. इस कार्यक्रम के जरिए उद्योग क्षेत्र में 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से 1655 इकाइयों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया. जिससे इस सेक्टर में 1 लाख 63 हजार रोजगार उपलब्ध होंगे. ऊर्जा क्षेत्र में भी 60 हजार करोड़ रुपए की 3 परियोजनाओं की शुरुआत की. जिनसे भविष्य में 12 हजार 600 पदों पर रोजगार मिलेगा.
2 लाख रोजगार के बनेंगे अवसर
वहीं, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी 35 हजार 581 करोड़ रुपए की 496 परियोजनाओं का भी भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ. 7 हजार 50 करोड़ रुपए से खनन क्षेत्र की 13 परियोजनाओं की नींव रखी. पर्यटन में भी 386 करोड़ रुपए की 2 परियोजनाओं का निवेश हुआ. स्वास्थ्य के लिए 40 करोड़ की 3 परियोजनाओं में प्रस्तावित निवेश भी इनमें शामिल है. इन 2 लाख करोड़ रुपए के निवेशों से मध्य प्रदेश में करीब 1 लाख 93 हजार पदों पर रोजगार के अवसर बनेंगे।

विकास के नए आयाम बना रहा एमपी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि ष्मध्य प्रदेश की जनता के लिए जीआईएस (ग्लोबल इन्वेस्टर समिट) जब भोपाल में आयोजित किया, तो उस वक्त पीएम मोदी के द्वारा बनाई गई चारों श्रेणियों के लिए हमने भी संकल्प लिया था कि प्रदेश में सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे. जिससे हर वर्ग के लोगों का कल्याण हो और अब प्रदेश के इन सभी क्षेत्रों में हमारी सरकार समान रूप से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
अमित शाह ने की मोहन यादव की तारीफ
अपने भाषण में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की भी तारीफ की. उन्होंने कहा ष्एक व्यवस्थित इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते की थी. जिसमें राज्य की राजधानी में एक इंडस्ट्रियल समिट आयोजित होता था और राज्य में निवेश आता था. अब मोहन यादव ने एक नई शुरुआत की. उन्होंने अपने राज्य के संतुलित विकास के लिए भी रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की शुरुआत की. यह बेहतरीन प्रयास आने वाले समय में राज्य के संतुलित विकास में बहुत फायदा करेगा, क्योंकि अगर राज्य का संतुलित विकास नहीं हो, तो राज्य आगे नहीं बढ़ता।
पीएम मित्र पार्क ने किसानों को नई उम्मीद दी
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ष्मालवा और ग्वालियर चंबल अंचल एक समय पर कपास का हब हुआ करता था, लेकिन समय के साथ- साथ यह खत्म होने की कगार पर आ गया, क्योंकि किसानों को कपास के उचित दाम नहीं मिल रहे थे, लेकिन जब पीएम मित्र पार्क आया, तो वही परंपरागत क्षेत्र में निवेश पीएम मित्र पार्क ने किया. अब फिर से किसानों के लिए कपास मुनाफे की फसल बन गया है।
एमएसएमई इकाइयों में एमपी ने देश में बनाया रिकॉर्ड
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश ने एक साल में 4 लाख 57 हजार नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित करने का पूरे भारत में रिकॉर्ड बना दिया हैष्. उन्होंने मध्य प्रदेश के उद्योगपति और यहां के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ष्मध्य प्रदेश का भौगोलिक लोकेशन इतना आकर्षक है के बाकी जगहों पर बीज बोकर फसल मिलती है, लेकिन यहां रुपया बो कर आप करोड़ों कमा सकते हैं।
क्या कहते हैं मध्य प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स?
उद्योग क्षेत्र के लिए ये सौगात कितनी कारगर है? इस बारे में ईटीवी भारत से चर्चा में मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स, ग्वालियर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल का कहना है कि ष्मध्य प्रदेश सरकार प्रतिस्पर्धा ग्वालियर में पिछले 2 वर्षों में इंडस्ट्रियल समिट के माध्यम से सौगात दी है. उससे लगता है कि आज का दिन आने वाले दिनों में स्वर्णिम दिन कहलाएगा. जिस तरह से इस क्षेत्र में इंडस्ट्रियल ग्रोथ हो रही है, उससे आने वाले 5 साल में ग्वालियर-चम्बल अंचल के लिए स्वर्णिम काल होंगे.
अमित शाह ने सिंधिया को बताया राजासाहब, फिर सभागार में बजती रही तालियां
मध्य प्रदेश में खुलेंगे मुख्यमंत्री पोषण मार्ट, लाड़ली बहनों को मिला 911 करोड़ का अनुदान
उन्होंने आगे कहा कि मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जिस तरह बड़ी-बड़ी कंपनियों अपना निवेश बढ़ाया है. उसे देख कर दावे से कहा जा सकता है कि ग्वालियर ग्रोथ करेगा.ष् उनका मानना है कि अब भी यहां वास्तविक सिंगल विंडो की कमी है. गुजरात की तरह अगर यहां भी इस पर काम हो जाए, तो बहुत पोटेंशियल मध्य प्रदेश को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *