Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ का चुनाव कराने हस्ताक्षर अभियान शुरू - Nand Kesari || Top News || Latest News

उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ का चुनाव कराने हस्ताक्षर अभियान शुरू

ग्वालियर। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन जिला समिति ने गुरूवार को नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय सिटी सेंटर के मुख्य गेट पर बैनर लगाकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
ए.आई.एल.यू के जिलाध्यक्ष रतन कुमार वर्मा एडवोकेट एवं जिला सचिव शैलेश बोहरे एडवोकेट ने बताया कि उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ का कार्यकाल अप्रैल 2025 में पूर्ण हो चुका है फिर किस अधिकार के तहत कार्यकारिणी कार्य कर रही है, कई बार स्टेट बार काउंसिल को ज्ञापन देने के बाद जब आज दिनांक तक चुनाव की घोषणा नहीं की गई तब एक जागरूक संगठन होने के नाते ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने अभिभाषकों के बीच अभियान चलाकर जल्द चुनाव कराने की मांग शुरू की है।
संगठन के राज्य सचिव सुबोध प्रधान एडवोकेट ने उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ द्वारा चुनाव न कराने को घोर अलोकतांत्रिक करार देकर तानाशाहीपूर्ण कृत्य बताया जो कि कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अभिभाषकों से हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2025 के बाद कार्यकारिणी स्वतः ही समाप्त हो चुकी है, शीघ्र चुनाव कराया जाना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *