एमपी बोर्ड परीक्षा 2026ः प्राइवेट पर भारी पड़े सरकारी स्कूल, बेटियों ने किया कमाल

10वीं व 12वीं के रिजल्ट में शिवपुरी के स्टूडेंट्स का जलवा. सागर के जय राजोरिया की चौथी रैंक
ग्वालियर। । शिवपुरी के होनहार छात्र-छत्राओं ने फिर जिले का नाम रोशन किया. एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट में शिवपुरी जिले से रिकॉर्ड 22 स्टूडेंट्स ने मेरिट में जगह बनाई. 12वीं कक्षा में विभिन्न विषयों की मेरिट सूची में शिवपुरी के 14 विद्यार्थी तो 10वीं में 08 स्टूडेंट्स के नाम शामिल हैं. गणित विषय की प्रावीण्य सूची में ग्रामीण अंचल के छात्र कान्हा शर्मा ने 500 में से 490 अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है. वह मॉडल स्कूल पोहरी के छात्र हैं।
शिवपुरी जिले का 10वीं 71.58 प्रतिशत तो 12वीं का 78.71 प्रतिशत रिजल्ट रहा. परीक्षा परिणामों में निजी स्कूलों पर सरकारी स्कूल भारी नजर आए. 10वीं कक्षा में जहां सरकारी स्कूलों के छात्रों की सफलता का प्रतिशत 72.68 प्रतिशत रहा तो प्रायवेट स्कूलों के 70.21 प्रतिशत. 12वी में सरकारी स्कूलों के 81.24 प्रतिशत तो निजी स्कूलों के 76.02 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
कृषि की मैरिट पर शिवपुरी की बेटियों का कब्जा
12वीं कक्षा के कृषि संकाय विषय की प्रदेश स्तरीय मेरिट में शिवपुरी जिले की 5 बेटियां हैं. शिवपुरी की बेटी तुलसी राजावत ने 500 में से 493 अंक हासिल किए. प्रीति कुशवाह ने 500 में से 488 अंक पाए. जबकि 487 अंक हासिल कर संजना धाकड़ ने तीसरा स्थान पाया है. इसी सूची में 484 अंक हासिल करने वाली लक्ष्मी यादव ने 5वां स्थान हासिल किया.
आर्ट्स में दीप्ती तीसरे तो कॉमर्स में हंसिका को पांचवी रैंक
12 वीं के ही कला संकाय में दीप्ती रावत ने 487 अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में तीसरा स्थान पाया तो वंशिका यादव ने 481 अंकों के साथ नौवां स्थान बनाया. वाणिज्य संकाय में प्रतिष्ठा गौड़ व हंसिका राठौड़ ने 486 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया. प्रगति सोनी ने 481 अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया.
12वीं जीव विज्ञान विषय की प्रदेश मेरिट में खुशी धाकड़ सातवें पायदान पर रहीं. उन्होंने 485 अंक हासिल किए, जबकि गणित विषय की सूची पर तीसरे स्थान पर रहे कान्हा शर्मा के अलावा रंजीत प्रजापति ने 486 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया. अनुष्का धाकड़ ने 483 अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
सागर के जय राजोरिया की बॉयोलॉजी में चौथी रैंक
सागर के गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल के बॉयोलॉजी समूह के जय राजोरिया ने 12 वीं में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है. जय राजोरिया ने 500 में से 488 अंक हासिल कर 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए.पिता मनोज राजोरिया का कहना है ष्जय की इस उपलब्धि से ना सिर्फ परिवार बल्कि एक्सीलेंस स्कूल और पूरे सागर जिले का नाम रोशन हुआ है।
जय राजोरिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है. उन्होंने बताया शुरू से नियमित अध्ययन को महत्व दिया. टाइम मैनेजमेंट के टिप्स अपनाकर समय का सही प्रबंधन करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर फोकस बनाए रखा. अब वह नीट एग्जाम देकर डॉक्टर बनना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *