Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: 4 बड़े शहरों में नामचीन सितारों के साथ होगी शूटिंग, महाकाल का आशीर्वाद लेकर तैयारी शुरू - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: 4 बड़े शहरों में नामचीन सितारों के साथ होगी शूटिंग, महाकाल का आशीर्वाद लेकर तैयारी शुरू

बॉलीवुड फिल्म निर्माता विनोद भानूशाली ने अपनी 2 बड़ी फिल्मों की करेंगे शूटिंग
उज्जैन। मध्य प्रदेश में जल्द ही बड़े कलाकारों के साथ दो फिल्मों की शूटिंग शुरू होने जा रही है. यह शूटिंग प्रदेश के 4 बड़े शहरों के आसपास की जाएगी. बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे फिल्म निर्माता विनोद भानूशाली ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से दोनों बड़ी फिल्मों की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे.
संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ होगी शूटिंग
बॉलीवुड फिल्म निर्माता विनोद भानूशाली ने पूरी टीम के साथ शुक्रवार को बाबा महाकाल के धाम में माथा टेका. बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के 4 बड़े शहरों में अपनी आगामी 2 बड़ी फिल्मों को बनाने की घोषणा की.

मीडिया से चर्चा करते हुए विनोद भानूशाली ने बताया कि ष्बाबा महाकाल के आशीर्वाद से जल्द ही प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजय दत्त, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ बड़ी फिल्मों की शूटिंग करने की मध्य प्रदेश में योजना तैयार कर ली गई है. दोनों बड़े कलाकारों के साथ मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन और इंदौर में शूटिंग होगी. ये फिल्में हॉरर के साथ कॉमेडी और एक्शन से भरपूर होंगी।
एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होंगी फिल्में
टीम के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सूरज सिंह राजपूत ने बताया, ष्उन्होंने अपनी टीम के सदस्य जय जैन, अंकुर श्रीवास्तव, आशुतोष यादव, शिवानी यादव एवं सत्यम भार्गव के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. प्रोड्यूसर विनोद भानूशाली के साथ को-प्रोड्यूसर भावेश भानूशाली, अरविंद भानूशाली भी पहुंचे हैं.
खास बात यह है ग्वालियर में होने वाली शूटिंग में संजय दत्त मुख्य भूमिका में होंगे. इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. वहीं मालवा क्षेत्र में इंदौर, उज्जैन और भोपाल में होने वाली शूटिंग में टाइगर श्रॉफ का एक्शन धमाका शूट किया जाएगा।
कई फिल्में बना चुके हैं विनोद भानूशाली
फिल्म निर्माता विनोद भानूशाली ने बताया कि ष्लव की अरेंज मैरिज, जनहित में जारी, कहां से शुरू कहां खत्म, मैं अटल हूं, भैया जी, एक बंदा काफी है जैसी कई फिल्में अब तक बना चुका हूं. अब मध्य प्रदेश में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के साथ काम शुरू करने से पहले बाबा का आशीर्वाद लेने पूरी टीम के साथ मंदिर पहुंचा हूं. जब हमारी टीम काम करती है तो क्षेत्रीय स्तर पर युवा कलाकारों को भी रोजगार देती है. हमारी टीम में शूटिंग के दौरान 250 से 300 लोगों की टीम होती है.
मध्य प्रदेश में हो चुकी है कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग
मध्य प्रदेश पर्यटन ही नहीं बॉलीवुड फिल्मों का और बड़ा हब बनने जा रहा है. इससे पहले कई वेब सीरीज महाकाल की नगरी सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में शूट की जा चुकी हैं. अक्षय कुमार, सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल जैसे कई बड़े कलाकार मध्य प्रदेश में शूटिंग कर चुके हैं. भानुशाली फिल्म प्रोडक्शन के फिल्म निर्माता विनोद भानूशाली ने मध्य प्रदेश की धरती पर काम करने का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet