Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
तमिलनाडु की चुनावी रैली में बोले सीएम डॉ मोहन, दूसरी जयललिता ना खड़ी हो जाए, इस डर में विपक्ष एकजुट - Nand Kesari || Top News || Latest News

तमिलनाडु की चुनावी रैली में बोले सीएम डॉ मोहन, दूसरी जयललिता ना खड़ी हो जाए, इस डर में विपक्ष एकजुट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तमिलनाडु में कहा कि दूसरी जयललिता ना खड़ी हो जाए, इसलिए सारा विपक्ष एक साथ खड़ा हो गया और महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया. तमिलनाडु में चुनावी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राशिपुरम विधानसभा में रोड-शो किया. उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस दोनों पार्टियां एक परिवार से चल रही हैं. एक ही खानदान से आने वाले ये लोग देश-प्रदेश को लूटने में लगे हैं.
मोहन बोले- विपक्ष एक ताकि दूसरी जयललिता ना खड़ी हो जाए
चुनावी राज्यों के दौरे पर जा रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पश्चिम बंगाल के बाद आज तमिलनाडु के दौरे पर थे. उन्होंने नमक्कल जिले के राशिपुरम विधानसभा में रोड शो किया. सीएम यहां विपक्ष पर जमकर बरसे और चुनावी रैली में महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया. मोहन यादव ने कहा, दूसरी जयललिता न खड़ी हो जाए, इसलिए सारा विपक्ष एक हो गया और महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया. उनको डर था कि फिर कोई गरीब की बेटी, सामान्य परिवार की बहन, किसान की बेटी संसद-विधानसभा में पहुंच न पाए. ये समय इस बात का है हम इसका हिसाब लें. वे उम्मीदवार डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में रैली कर रहे थे.
डीएमके और कांग्रेस पर बोले, एक परिवार से चल रही हैं दोनों पार्टियां
डॉ. मोहन यादव ने कहा, डीएमके और कांग्रेस दोनों पार्टियां एक परिवार से चल रही हैं. एक ही खानदान से आने वाले ये लोग देश-प्रदेश को लूटने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि ये किसी और आदमी को सत्ता की चाबी नहीं देना चाहतीं. तुम भी लूटो-हम भी लूटें, गले काटने का काम कोई कर रही है तो डीएमके-कांग्रेस कर रही है.
उन्होंने कहा कि राशिपुरम में न पीने का पानी है, न सिंचाई है, जो सरकार पानी ने दे सके. वो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है. मेरे और आपके मन का भाव एक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल भाषा का महत्व और बढ़ाया. ये दुनिया की सबसे अच्छी, मीठी भाषा है. पीएम मोदी ने सेंगोल की स्थापना कर संसद का मान बढ़ाया. उन्होंने कहा कि आपके मन के भाव बता रहे हैं यहां हमारे गठबंधन की सरकार बन रही है.
मोहन ने कहा, मोदी के मन में बसता है तमिलनाडु
डॉ. यादव ने कहा कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है. मैं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, अम्मा जयललिता, विख्यात कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण की इस धरती को प्रणाम करता हूं. प्रधानमंत्री के दिल में तमिलनाडु बसता है, तमिल बसते हैं. इसी का परिणाम है कि देश का उपराष्ट्रपति तमिलनाडु की हस्ती को बनाया है. आज के परिदृश्य में विदेशों में जो भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं वो विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी तमिलनाडु से ही हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन की चाबी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी है. देश के साथ-साथ तमिलनाडु भी आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş