Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित, अपर्णा यादव और दोनों बेटियों के साथ कई वीआईपी रहे मौजूद - Nand Kesari || Top News || Latest News

प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित, अपर्णा यादव और दोनों बेटियों के साथ कई वीआईपी रहे मौजूद

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दिवंगत बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार लाई गईं. वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, दोनों बेटियां, योगगुरु स्वामी रामदेव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, सांसद आदित्य यादव समेत कई सपा नेता अस्थि विसर्जन कर्म में मौजूद रहे. यादव परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने अस्थि कर्म संपन्न कराया. इस दौरान अपर्णा यादव भावुक नजर आईं. प्रतीक यादव के चचेरे भाई सांसद आदित्य यादव ने अस्थि कर्म कराया।
योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि, प्रतीक यादव का असमय जाना, पूरे परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है. गौ माता की सेवा और सनातन धर्म में उनकी अटूट निष्ठा थी. प्रतीक यादव बहुत ही हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे. वो गौशाला चलाते थे और उनका जीवन बहुत ही प्रमाणिक आदर्श जीवन रहा. ईश्वर प्रतीक यादव की दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करे.
मुलायम के बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित
स्वामी रामदेव ने कहा कि किसी को भी विश्वास नहीं था कि प्रतीक यादव इतनी कम उम्र में सबको छोड़कर चले जाएंगे. योगगुरु स्वामी रामदेव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, जिम के साथ साथ योग करना भी आवश्यक है. जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन कभी भी अपने पथ से हटना नहीं है।
अस्थियां विसर्जन के दौरान बाबा रामदेव भी रहे मौजूद
पंडित शैलेश मोहन ने बताया कि, शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर हरिद्वार आए थे. उन्होंने ही अस्थि कर्म संपन्न कराया है. मां गंगा से प्रार्थना की गई है कि मां गंगा प्रतीक यादव की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को गहरा दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
सांसद आदित्य यादव और पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव भी पहुंचे हरिद्वार
गौर है कि 13 मई को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया था. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
भावुक नजर आईं अपर्णा यादव
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यादव परिवार में यह दूसरी बड़ी दुखद घटना हुई है. अनेक बड़े नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया. प्रतीक यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे।
प्रतीक की मां साधना गुप्ता थीं. साधना गुप्ता नर्स थीं. प्रतीक यादव की शादी उत्तराखंड मूल की अपर्णा बिष्ट से हुई थी. अपर्णा यादव बिष्ट बीजेपी की नेता हैं. अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. प्रतीक राजनीति में सक्रिय नहीं थे और अपना व्यवसाय करते थे. उन्हें बॉडी बिल्डिंग का शौक था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *