Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मौनी रॉय और सूरज नांबियर का टूटा रिश्ता, ट्रोलर्स ने दिशा पाटनी को बताया वजह - Nand Kesari || Top News || Latest News

मौनी रॉय और सूरज नांबियर का टूटा रिश्ता, ट्रोलर्स ने दिशा पाटनी को बताया वजह

हैदराबाद। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने अपनी चार साल पुरानी शादी का दि एंड कर दिया है. पूर्व जोड़े ने बीती 14 मई को एक साझा पोस्ट में आम सहमति से अलग होने का एलान किया. इनके अलग होने से पहले सोशल मीडिया पर इनके तलाक की खबरों ने हंगामा मचा रखा था. तलाक की खबरें ज्यादा फैलने पर दोनों ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि दोनों ने एक-दूजे का सम्मान करते हुए अलग होने का रास्ता चुन लिया है. सूरज और मौनी का रिश्ता टूटने पर दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं. बता दें, शादी के बाद से मौनी अपनी बेस्टी दिशा पाटनी के साथ देश और विदेश में खूब घूम रही थीं और तस्वीरें शेयर करती थीं।
दिशा पाटनी पर लगा घर तोड़ने का आरोप?
मौनी रॉय और सूरज के सेपेरशन पोस्ट पर लोग अब दिशा पाटनी को जमकर घेर रहे हैं. यूजर्स दिशा को मौनी और सूरज का घर टूटने का कारण बता रहे हैं. एक ने लिखा है, करवा दी सूरज और मौनी के बीच लड़ाई, मिल गई तसल्लीश्. दूसरे यूजर ने लिखा है, तलाक के बाद मौनी के नए पति दिशा. बता दें, मौनी और दिशा आपस में बहुत दोस्त हैं और सोशल मीडिया पर इनकी दोस्ती के पक्के सबूत इनकी जगह-जगह घूमने-फिरने की तस्वीरें हैं. दिशा ने मौनी की शादी में दस्तक दी थी. बता दें, मौनी और सूरज के अलग होने पर लोग दिशा पाटनी को वजह बता रहे थे और इस वजह से मौनी ने अपने पोस्ट का कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया था।
मौनी-सूरज का सेपरेशन पोस्ट
मौनी और सूरज ने अपने पोस्ट में लिखा है, श्हमें यह देखकर बहुत निराशा हुई है कि मीडिया के कुछ हिस्सों ने हमारी निजी जिंदगी में बेवजह और दखल देने वाला ध्यान दिया है. हम यह बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला कर लिया है और हम इस मामले को निजी तौर पर और आपसी सहमति से सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं. अपनी बदलती हुई निजी प्राथमिकताओं पर गहराई से सोचने के बाद, हमने आपसी सहमति से, एक-दूसरे का सम्मान करते हुए और एक-दूसरे को समझते हुए, अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी
मौनी और सूरज ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. मौनी और सूरज की शादी कैंडोलिम के हिल्टन गोवा रिजॉर्ट में हुई थी, जिसमें मलयाली और बंगाली, दोनों ही परंपराओं के अनुसार दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş pusulabet meritking jojobet grandpashabet perabet perabet giriş holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay casinoroyal galabet avrupabet grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio perabet perabet giriş meritking deneme bonusu veren siteler casinoroyal giriş galabet giriş avrupabet giriş alobet alobet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş pashagaming matbet