रायबरेली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली के दौरे पर हैं. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लगभग 12.30 बजे राहुल गांधी सड़क मार्ग से पहले चुरुआ मंदिर पहुंचे. यहां बजरंगबली के दर्शन कर ठकुराइन खेड़ा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने सासद निधि से बने बारात घर का लोकार्पण किया और लोगों को सम्बोधित किया.
रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने केंद्र को दी चेतावनी
राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा, किसान व मजदूर की रक्षा करनी है. हम मोदी सरकार से कह रहे हैं कि आर्थिक तूफान आ रहा है. सरकार ने मजाक बना रखा है. हमने कहा है कि एक्शन लो और देश की रक्षा करो, लेकिन यह लोग और कुछ कर रहे हैं. हिंदुस्तान के छोटे व्यापारी, इंडस्ट्रीज जो रोजगार देते हैं उनके लिए आर्थिक तूफान आ रहा है. आप तैयारी कीजिए. आम लोगों को जबरदस्त चोट लगने जा रही है. पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं. महंगाई आसमान की ओर बढ़ने जा रही है, लेकिन यह लोग अंबानी, अडानी दो लोगों के हाथों में देश के एयरपोर्ट पोर्ट, पॉवर स्टेशन, सीमेंट सब दे रहे हैं.
अंबानी परिवार की शादी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने तंज कसा और कहा, ष्देश के सारे के सारे नेता मोदी, अमित शाह, गडकरी, अंबानी की शादी में लगे थे, लेकिन श्राहुल गांधीश् वहां नहीं गया था.ष् उन्होंने भावुक अंदाज में जनता से कहा कि रायबरेली से उनका दिल का रिश्ता है. आपने बारात घर मांगा था, वो हमने आपको दे दिया. अगली बार यहां शादी होगी तो मैं आऊंगा. हमारा परिवार का रिश्ता है, दिल का रिश्ता है.
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों मजदूरों के पास जो पैसा था जो घर में लोग बचा के रखते थे वह सारा धन नरेंद्र मोदी ने किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों से छीन कर दो अरबपतियों को पकड़ा दिया है. अंबानी, अडानी देश का धन विदेश में लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी युवाओं से कहते हैं कि आपको रोजगार नहीं देंगे. आप 24 घंटे रील देखते रहें यही वे चाहते हैं. मीडिया के लोग कहते हैं कि हमें सैलरी तो अडानी, अंबानी देते हैं, हम क्या करें।
देश में आ रहा बड़ा आर्थिक तूफान, संकट में छोटे व्यापारी-इंडस्ट्री, रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी की केंद्र को चेतावनी
