Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भारतीय संस्कृति में विजय दशमी महापर्व का विशेष महत्व: विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर - Nand Kesari || Top News || Latest News

भारतीय संस्कृति में विजय दशमी महापर्व का विशेष महत्व: विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

 विजय दशमी पर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच डीआरपी लाइन में हुआ शस्त्र पूजन
ग्वालियर । भारतीय सनातन संस्कृति में गहरे तक रची-बसी प्राचीन शस्त्र-पूजन परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व पर ग्वालियर में उत्साह, उमंग व धूमधाम के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। यहां डीआरपी लाइन स्थित पुलिस शस्त्रागार परिसर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने इस अवसर पर सभी को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। साथ ही कहा कि भारतीय संस्कृति एवं जनमानस में विजय दशमी पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय के साथ-साथ शक्ति की आराधना का भी पर्व है। शस्त्र-पूजन में विधायक मोहन सिंह राठौर, संभाग आयुक्त मनोज खत्री,पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी शामिल हुए।
बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर डीआरपी लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सनातन संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच यज्ञ में पवित्र आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं। इसी क्रम में शक्ति पूजा की अन्य रश्म भी निभाई गईं। इस बार भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में विजय दशमी पर्व सरकार और समाज द्वारा मिलकर धूमधाम के साथ मनाया गया। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में इस साल दशहरा पर्व पर ग्वालियर में डीआरपी लाइन में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त खत्री, आईजी सक्सेना, महिला शक्ति की प्रतीक कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सगरी धर्मवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने शस्त्र-पूजन की रश्म स्वरूप आसमान में हर्ष फायर किए। इस अवसर पर एसपी ईओडबल्यू दिलीप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, सुश्री सुमन गुर्जर व जयराज कुवेर व एसपी लोक आयुक्त निरंजन शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *