Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से विश्व विख्यात तबला वादक पद्मश्री पं. स्वपन चौधरी विभूषित - Nand Kesari || Top News || Latest News

राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से विश्व विख्यात तबला वादक पद्मश्री पं. स्वपन चौधरी विभूषित

ग्वालियर । संगीतधानी ग्वालियर में बुधवार की सांध्य बेला में तानसेन संगीत समारोह स्थल पर आयोजित हुए भव्य एवं गरिमामय अलंकरण समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र के विश्व विख्यात तबला वादक पं. स्वपन चौधरी कोलकाता को वर्ष 2023 के ष्राष्ट्रीय तानसेन सम्मानश्श् से विभूषित किया गया। साथ ही इंदौर की संस्था सानंद न्यास को वर्ष 2023 के “राजा मानसिंह तोमर सम्मान” से अलंकृत किया गया। प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में हजीरा स्थित सुर सम्राट तानसेन की समाधि के समीप ऐतिहासिक महेश्वर किला की थीम पर बने आकर्षक मंच पर बुधवार की सांध्यबेला में भव्य अलंकरण समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे सहित अन्य अतिथियों ने पं. स्वपन चौधरी को राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण के रूप में आयकर मुक्त पाँच लाख रूपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पट्टिका व शॉल-श्रीफल भेंट किए। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संगीत सम्राट तानसेन के नाम से स्थापित यह सम्मान भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय संगीत सम्मान है। राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण से विभूषित पंडित स्वपन चौधरी ने तानसेन सम्मान प्रदान करने के लिये राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद व कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुझे शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में तमाम सम्मान मिले हैं, पर तानसेन सम्मान उन सब में सर्वोपरि है।राजा मानसिंह तोमर सम्मान के रूप में सानंद न्यास संस्था इंदौर को पाँच लाख रूपए की आयकर मुक्त राशि और प्रशस्ति पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष जयंत माधव भिसे व सचिव संजीव बाबीकर ने यह सम्मान ग्रहण किया। यह संस्था इंदौर में शास्त्रीय संगीत नाट्य और सांस्कृतिक उत्सव के क्षेत्र में पिछले 35 साल से काम कर रही है। राजा मानसिंह तोमर सम्मान कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था को राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। जयंत भिसे ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान केवल सानंद न्यास संस्था का ही नहीं, यह सभी कला रसिकों का सम्मान है। संस्था इसके लिये प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है। संस्कृति विभाग के संचालक एन पी नामदेव ने सम्मानित विभूतियों के सम्मान में प्रशस्ति वाचन किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त अमन वैष्णव एवं अपर कलेक्टर कुमार सत्यम भी मंचासीन मंचासीन थे। आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंत में संस्कृति विभाग के सहायक संचालक अमित कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *