Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
जन उत्थान न्यास महानगर के 2500 शिक्षकों का सम्मान करेगा रूविधायक डा सतीश सिकरवार - Nand Kesari || Top News || Latest News

जन उत्थान न्यास महानगर के 2500 शिक्षकों का सम्मान करेगा रूविधायक डा सतीश सिकरवार

ग्वालियर। महानगर की अग्रणी सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास आगामी 7 सितंबर को सायं चार बजे से जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के शिक्षक – शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित करेगी। सम्मान में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शाल श्रीफल , स्मृति चिन्ह के साथ ही प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
उक्त जानकारी मंगलवार को जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं ग्वालियर पूर्व से विधायक डा सतीश सिंह सिकरवार ने पत्रकारों को दी। न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डा सिकरवार ने बताया कि जन उत्थान न्यास द्वारा वर्ष में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। गरीबों की सेवा के लिये तत्पर यह संस्था हर वर्ष शिक्षक दिवस सप्ताह के तहत शिक्षक -शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित करती है। कार्यक्रम के उपरांत सहभोज का भी आयोजन किया गया है।उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में महानगर के लगभग 2500 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकायें भाग लेंगे।
पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक संजय कटठल, उपाध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सचिव अवधेश कौरव , चेंबर के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल सुरेश प्रजापति आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *