गुना । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी एवं ग्वालियर राजघराने की महारानी श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का गुना दौरे पर उनकी सादगी एवं सरल व्यक्तित्व को देख लोग कर दंग रह गये। उन्होंने कार्यक्रम में न केवल हर उपस्थित महिला से बातचीत की बल्कि बेहद गंभीरता और सहजता से उनको समझा एवं सुना भी । दरअसल बमौरी में जब वे फूड प्रोसेसिंग यूनिट एवं आजीविका मिशन से जुड़ी बहनों के कार्यक्रम में पहुँची तो वहाँ कुछ आदिवासी महिलाओं के आमंत्रण पर उनके द्वारा तैयार किए गए उनके पारंपरिक भोजन दाल पानया को सहर्ष स्वीकार किया एवं उनके साथ भोजन किया । भोजन के दौरान उन्होंने इन आदिवासी समुदाय की महिलाओं के साथ संवाद भी किया और उनके द्वारा पकाए भोजन की विधि जानकर उन्हें बहुत सराहना भी की। साथ ही आजीविका मिशन की एक महिला चालक के साथ सरकार द्वारा दी गई स्कूटर पर होकर सैर भी की। अचानक ग्वालियर राजघराने की महारानी श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का इस तरह से लोगों के हिलना मिलना से कई बातों की चर्चायें शुरू हो गई है।
श्रीमती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने खाया आदिवासी महिलाओं के साथ दाल पानया
